फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ से जुड़ेे कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़: इंद्रपाल

Vimal Sharma Updated Thu, 23 Jul 2026 05:28 PM IST

भाजपा के धनौरा विधान सभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय मंत्री इंदरपाल बजरंगी ने कहा कि बूथ से जुड़े कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। उनके ही दम पर भाजपा विधान सभा, लोक सभा चुनाव जीतकर सरकार बनाती है। मुख्य वक्ता धनौरा विधायक राजीव तरारा ने कांग्रेस व सपा पर निशाना साधा। कहा कि उनकी सरकारों में परिवार को बढ़ावा दिया जाता था, जबकि भाजपा कार्यकर्ता को तरजीह देती है। धनौरा मार्ग किनारे एक प्लाजा में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर और राष्ट्रगीत के साथ हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कांग्रेस को देश की हत्यारी पार्टी करार दिया। उन्होंने कहा श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय की मौत की जिम्मेदार कांग्रेस पार्टी हैै। मुख्य वक्ता विधायक राजीव तरारा ने कहा कि बूथ स्तर तक फैला संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। चुनाव के समय बूथ का कार्यकर्ता ही पार्टी की विचारधारा, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाकर जीत का मार्ग प्रशस्त करते हैं। विधायक ने कहा कि पूर्व की सरकारों में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, आज उनकी ओर कोई निगाह उठाकर भी नहीं देख सकता। उन्होंने अपने कराए कार्य गिनाए। कहा चकनवाला में बाह नाला पर पक्का पुल बनवाया। सड़क चौड़ीकरण कराया। घोषणा की कि जल्द ही बछरायूं व धनौरा का बाईपास बनवाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों, प्रदेश व केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर ललित तंवर, राजीव चौहान, अतुल चौधरी, सतवीर सिंह, गौरव गुर्जर, राजीव अग्रवाल, जगत सिंह सैनी, कपिल भड़ाना, रोहित आर्य, चंद्रभान भाटी, अंकित सैनी, अरुण दीक्षित, राजपाल सिंह, बलराम सैनी, अंकुर अग्रवाल, कुसुमलता अग्रवाल, कमल अग्रवाल, शुभम शर्मा आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें