फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू करतार गुट ने उठाई सर्किल रेट बढ़ाए जाने की मांग

गजरौला। भाकियू चौधरी करतार सिंह गुट के किसानों की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर सिंह ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण से पहले उसका सर्किल रेट बढ़ाया जाए। चेतावनी दी कि किसान कम सर्किल रेट पर अपनी भूमि नहीं देेंगे। इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुए रणवीर सिंह राष्ट्रीय सचिव बनाए बनाए गए। गुट के किसानों की बैठक शुक्रवार दोपहर नगर में नरेंद्र सिंह के आवास पर की गई। इसमें संगठन केे राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर सिंह ने कहा कि महा कॉरिडोर परियोजना किसानों के हित में नहीं हैै। इसको जल्द से जल्द निरस्त किया जाए। गंगा एक्सप्रेसवे में जिन किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है, उनको बाजार भाव से चार गुना मुआवजा दिया जाए। इससे कम पर किसान अपनी भूमि नहीं देंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष चेतन सिंह ने कहा कि उनको आभास हो रहा है कि सरकार गंगा एक्सप्रेसवे के लिए सर्किल रेट में बहुत अधिक की बजाय मामूली वृद्धि करने पर विचार कर रही है। इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर किसान उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे। इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुए रणवीर सिंह राष्ट्रीय सचिव, मदन सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, राहुल चौधरी मंडल सचिव, सुखवीर सिंह व चंद्रपाल सिंह जिला उपाध्यक्ष, राजवीर सिंह जिला सचिव, धर्मवीर सिंह ब्लॉक अध्यक्ष हसनपुर, निरंकार सिंह ब्लॉक अध्यक्ष जोया, आशु चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष गजरौला, नरेंद्र सिंह मंडल उपाध्यक्ष बनाए गए। कुशल कुमार युवा ब्लॉक अध्यक्ष, शिवम युवा ब्लॉक उपाध्यक्ष, अभिषेक नगर अध्यक्ष, नारायण सिंह और सतेंद्र सिंंह ग्राम अध्यक्ष बनाए गए। सुखेंद्र सिंह को युवा जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया। इस मौके पर हुकुम सिंह, राजकुमार सिंह, इंदल सिंह, अंकित चौधरी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता धर्मवीर सिंह ने की और संचालन युवा प्रदेशाध्यक्ष जगदीश सिंह ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें