भाकियू एकता उगराहां गुट ने एएसपी सीलिंग फैक्टरी के गेट पर धरना दिया। नारेबाजी कर कहा कि फैक्टरी कर्मचारियों का पांच लाख रुपये से अधिक दबाए बैठी है। कई बार संगठन के कार्यकर्ता और कर्मचारी आक्रामक हुए। तालाबंदी की चेतावनी दी। कर्मचारी दूसरे गेट पर भी धरना शुरू कर दिया। शाम को प्रबंधक उनके बीच आए। सामने ही ठेकेदार को भुगतान कर धरना समाप्त कराया।