फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपला चौकी के पीछे पुलिसकर्मियों के लिए बनेगी बैरक

डीएम निधि गुप्ता वत्स और एसपी अमित कुमार आनंद ने यातायात को सुचारू रखने के लिए चौपला पर की गई बैरिकेडिंग को देखा। निर्देश दिए कि जाम किसी भी कीमत पर नहीं लगना चाहिए। चौकी के पीछे बैरक बनवाने के निर्देश दिए। दोनों अफसर चौपला आए। यहां पर यातायात को सुचारू रखने के लिए पुलिस द्वारा की गई बैरिकेडिंग को देखा। काफी देर तक भ्रमण करते रहे कि जाम मुक्त रखने के लिए और क्या किया जाना चाहिए। इस दौरान चौकी के पीछे भी गए। यहां पर कुछ जगह होने के कारण कहा कि यहां पर पुलिसकर्मियों के लिए बैरक अच्छी रहेगी। इसके लिए जल्द प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश। इस दौरान डीएम व एसपी ने सीओ अंजलि कटारिया और इंस्पेक्टर मनोज कुमार, टीएसआई अनुज कुमार को निर्देश दिए कि हाईवे के साथ ही अन्य मार्गों को जाममुक्त रखा जाए। बैरिकेडिंग काे देखने के बाद दोनों अफसर रवाना हो गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें