नवरात्र के चलते मिशन शक्ति के विशेष अभियान के तहत संपूर्ण समाधान दिवस में एक दिन की डीएम बनीं हिमाद्री सैनी और एसपी आराध्या यादव बेटियों ने जन शिकायतें सुनीं। अधीनस्थों को समस्याओं के तुरंत निस्तारण के निर्देश दिए। जनपद के सभी 12 थानों में विभिन्न स्कूलों की होनहार बेटियों को एक दिन का थानेदार बनाया गया। बेटियों ने एक तरफ जहां पुलिसिंग को समझा तो वहीं सड़कों पर उतरकर चेकिंग अभियान चलाया। बगैर हेलमेट बाइक चलाने वालों के चालान काटे। एक दिन का अधिकारी बनने के बाद बेटियों के तेवर भी अलग दिखे। चेकिंग के दौरान बगैर हेलमेट पहने बाइक सवारों को फटकार भी लगाई।