नौगांवा सादात के गन्ना क्रय केंद्रों पर लगातार घटतौली की शिकायतें मिल रही हैं। अलीपुर कला में किसानों ने घटतौली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। अलीपुर कला में मंडी धनौरा स्थित वेव शुगर मिल के क्रय केंद्र का संचालन होता है। ग्रामीणों ओमवीर सिंह, दीक्षित, मोनू, जयवीर सिंह, हरज्ञान सिंह, विपिन, दीपक शर्मा, चिंटू, अशोक सिंह आदि ने क्रय पर घटतौली का आरोप लगाया। मिल के प्रबंधक जगतवीर सिंह ने क्रय केंद्रों पर घटतौली के आरोपों को निराधार बताया है।