फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिगरी गंगा मेले में उमड़े आस्था के सैलाब ने लगाई डुबकी

तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालुओं के सैलाब ने आस्था की डुबकी लगाई। स्नान घाट हर-हर गंगे के उद्घोष से गूंज उठे। मेले में कई दशक से आ रहे पांच भाइयों ने डुबकी लगाई। कहा मेला आस्था का प्रतीक है। तिगरी में गंगा किनारे कार्तिक पूर्णिमा पर लग रहे गंगा मेले में उमड़े श्रद्धालु पुण्य कमाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। तड़के ही स्नान करने के लिए स्नान घाट पर पहुंच जाते हैं। मेले के शुभारंभ में भले ही एक दिन बचा है, लेकिन श्रद्धालुओं से मेला स्थल भर गया है। कई दिन से मेले में ठहरे श्रद्धालुओं ने प्रतिदिन की तरह बृहस्पतिवार को हर-हर गंगे के उद्घोष से गंगा में डुबकी लगाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें