फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सचिवालय में चलती है लाइब्रेरी उस पर लगा ताला

अमित शर्मा Updated Sun, 16 Aug 2026 12:20 PM IST

गजरौला। गांव के युुवाओं को नौकरी की तैैयारी और छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत सचिवालय में लाइब्रेरी बनाई गई है, लेकिन पंचायत सचिवालयों में ताले लटकेे रहतेे हैं। इस कारण लाइब्रेरी का फायदा नहीं मिल रहा हैै। ब्लॉक की ग्राम पंचायत मोहरका पट्टी में गंगा तट बांध किनारे और परिषदीय विद्यालय के निकट भव्य भवन में पंचायत सचिवालय बना है।जिसमें अच्छी फुलवाड़ी हैै। शोभा बढ़ाने के लिए हरे भरे पौधे भी लगेे हैं। इसी में ही लाइब्रेरी स्थापित की गई, लेकिन हैरत की बात यह है कि सोमवार दोपहर करीब एक बजे इस पर ताला लगा हुआ था। जबकि इसकी दीवार पर लिखा है कि पंचायत सचिव प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बैठेंगे। ग्राम प्रधान महनाज ने बताया कि ब्लॉक पर तिरंगा रैली थी। जिसमें पंचायत सहायक के जाने के कारण ताला लगा हो सकता हैै।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें