फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: यूपीपीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की पहली पाली शांतिपूर्ण संपन्न

अमेठी। जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की पहली पाली शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। परीक्षा के लिए बनाए गए 15 केंद्रों पर कुल 6202 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, लेकिन 2916 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी, जबकि 3286 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क दिखा। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में प्रवेश और परीक्षा कराई गई। अभ्यर्थियों की हाईटेक जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी गई। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 15 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस और महिला पुलिस बल भी मुस्तैद रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें