फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राहुल गांधी ने अमेठी को दी स्वास्थ्य और शिक्षा की सौगात, 64 लाख की परियोजनाओं का उद्घाटन

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल और इंदिरा गांधी स्कूल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग में दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन कर अमेठी को स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में नई सौगात दी। करीब 64 लाख रुपये की लागत से तैयार अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन और आधुनिक ऑडिटोरियम अब जिले के हजारों लोगों के लिए नई सुविधाओं का रास्ता खोलेंगे। संजय गांधी अस्पताल में करीब 24 लाख रुपये की लागत से स्थापित नई अल्ट्रासाउंड मशीन आधुनिक तकनीक से लैस है। इससे अब जांच पहले से अधिक तेज और सटीक होगी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, नई मशीन से प्रतिदिन अधिक मरीजों की जांच संभव होगी, जिससे लंबी प्रतीक्षा की समस्या कम होगी। खास बात यह है कि अब मरीजों को छोटी जांचों के लिए लखनऊ या रायबरेली नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी। विशेषज्ञों के मुताबिक, ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध होना मातृ स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बेहद अहम माना जाता है। इसका सबसे बड़ा लाभ गर्भवती महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को मिलेगा। वहीं, इंदिरा गांधी स्कूल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग में करीब 40 लाख रुपये की लागत से बने आधुनिक ऑडिटोरियम का भी राहुल गांधी ने उद्घाटन किया। अब यहां सेमिनार, कार्यशालाएं, प्रशिक्षण कार्यक्रम और सांस्कृतिक आयोजन अत्याधुनिक संसाधनों के साथ आयोजित किए जा सकेंगे। छात्रों ने इसे “लोकल में ग्लोबल सुविधा” बताते हुए खुशी जताई। उनका कहना है कि अब बड़े शहरों जैसी आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं अमेठी में ही उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें