फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नियम विरुद्ध चलने वाले अस्पतालों पर होगी कार्रवाई, दो एसीएमओ की अगुवाई में टीमें गठित

अमेठी सिटी। जिले भर में अपंजीकृत व नियम विरुद्ध चलने वाले अस्पतालों व क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग ने लगाम लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने जांच व कार्रवाई के लिए दो एसीएमओ के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं। सीएमओ ने इसी सप्ताह बाजारशुकुल संग कई कस्बों में अस्पतालों व क्लीनिक का निरीक्षण किया। हालांकि इस बीच अपंजीकृत अस्पताल संचालक उनके हत्थे नहीं चढ़े। जिले में करीब पंजीकृत 138 निजी अस्पताल व क्लीनिक संचालित हैं। इन पंजीकृत ज्यादातर अस्पतालों में अभिलेखों में दिखाए गए चिकित्सक नहीं दिखते। संचालक अप्रशिक्षित लोगों से मरीजों का उपचार करा रहे हैं। गौरीगंज, जायस, जगदीशपुर, मुसाफिरखाना, अमेठी, इन्हौना, रामगंज, भादर, फुरसतगंज आदि कस्बों में 500 से अधिक अपंजीकृत अस्पतालों का मकड़जाल फैला हुआ है। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बाजारशुकुल, सित्थन संग अन्य कस्बों में अपंजीकृत अस्पतालों की जांच की। हालांकि खबर प्रकाशित होने के बाद अवैध अस्पतालों के संचालक सामान समेट कर किनारे हो गए। जांच के दौरान मौके पर कुछ संदिग्ध व्यक्ति मिले। सीएमओ ने बताया कि एसीएमओ डॉ. राम प्रसाद और डॉ. पीके उपाध्याय की अगुवाई में अलग-अलग टीमें गठित की गईं हैं। बताया कि अवैध व नियम विरुद्ध संचालित अस्पतालों के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें