फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जन आरोग्य मेले में उमड़े मरीज, बुखार-दस्त से सबसे ज्यादा परेशान, गंभीर मरीज रेफर

अमेठी सिटी। जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ। मेले में मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया गया, जबकि गंभीर हालत वाले मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। मेले में पहुंचे अधिकांश मरीज बुखार, पेटदर्द और दस्त से पीड़ित मिले। गौरीगंज के जेठूमवई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. पीतांबर कनौजिया और डॉ. श्रद्धा सिंह की मौजूदगी मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ। दोपहर 12:10 बजे तक पहुंचे 15 मरीजों में 10 की जांच और एक गर्भवती का टीकाकरण किया गया था। इस दौरान पहुंचे लीला टिकरा निवासी हरिबक्स सिंह ने बताया कि दो दिनों से बुखार के साथ शरीर में दर्द बना हुआ है। बाहर से दवा लेने के बाद भी आराम नहीं मिला। डॉक्टर ने जांच कर दवा दी है। इसी बीच पहुंची सूजापुर निवासी काजल ने बताया कि दो दिन से पेट दर्द के साथ अन्य परेशानी है। निजी इलाज और घरेलू उपाय के बाद भी राहत नहीं मिली। चिकित्सक ने जांच व दवा देने के साथ ही खान-पान में सावधानी बरतने की सलाह दी। तीरथराज मिश्र ने बताया कि शनिवार रात से उन्हें पेट दर्द के साथ ही दस्त हो रही है। साथ ही शरीर में दर्द बना हुआ है। चिकित्सक ने दवा देने के साथ ओआरएस घोल पीने और ज्यादा पानी लेने की सलाह दी। उद्वव ने बताया कि तीन दिनों से लगातार बुखार आ रहा है। चिकित्सक ने जांच कर दवा दी और धूप से बचाव की सलाह दी। मेले में आयुष चिकित्सक डॉ. राजीव, नर्सिंग ऑफिसर, फार्मासिस्ट और अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी मरीजों की जांच कर दवा दी गई और लू व मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें