फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: घर में लगी आग, किसान की मौत, साजिशन हत्या का आरोप

क्षेत्र के दरखा सुंदरपुर गांव में बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से गंभीर रूप से झुलसे किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना में घर की पूरी गृहस्थी भी जलकर राख हो गई। घर में आग लगाकर किसान की हत्या किए जाने का आरोप परिजन लगा रहे हैं। सुंदरपुर गांव निवासी सजीवन (45) बीती रात अचानक घर में लगी आग की चपेट में आ गए। आग इतनी भीषण थी कि वह करीब 90 प्रतिशत तक झुलस गए। परिजनों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। जहा इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। थाना प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें