फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: डीएम ने बच्चों संग निकाली तिरंगा यात्रा, कलेक्ट्रेट से तहसील मोड़ तक गूंजे देशभक्ति के नारे

हाथों में तिरंगा, जुबां पर देशभक्ति के नारे और कदमों में गजब का उत्साह। स्वतंत्रता दिवस से पहले बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर से निकली भव्य तिरंगा यात्रा ने शहर को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया। स्कूली बच्चों के साथ जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी समेत पुलिसकर्मी और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। सीडीओ पूजा साहू ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। कलेक्ट्रेट से तहसील मोड़ तक निकली यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल रहे। वाद्य यंत्रों की धुन के साथ बच्चों ने देशभक्ति के नारे लगाए। तिरंगा हाथों में थामे बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा के गुजरने के दौरान सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बच्चों के नारों और तिरंगे की लहराती कतार ने माहौल को देशभक्ति से भर दिया। यात्रा में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार द्विवेदी समेत जिले के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बच्चों के साथ कदमताल करते हुए राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी संजय चौहान ने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त तक सभी लोग अपने घरों पर तिरंगा फहराएं। तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके सम्मान के साथ घर-घर तिरंगा पहुंचाना प्रत्येक नागरिक के लिए गौरव की बात है। उन्होंने अभियान को सफल बनाने में सभी से सहयोग का आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें