बाजार शुकुल। थाना शिवरतनगंज क्षेत्र के खारा गांव निवासी एक ही परिवार के 13 लोग, जिनमें छह बच्चे शामिल हैं, बोलेरो से बाराबंकी जनपद के देवा मेले में गए थे। शुक्रवार सुबह लौटते समय बाजार शुकुल-रानीगंज मार्ग पर गयासपुर गांव के पास साइकिल सवार से टक्कर के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक समेत सभी 13 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजार शुकुल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चालक चांद बाबू (30), आयशा (6) और साइकिल सवार अमरजीत (40) की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायलों का इलाज सीएचसी में जारी है।