फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Amethi: लेखपाल की मनमानी से नाराज महिलाएं पहुंचीं तहसील, कार्रवाई की मांग की

लेखपाल की कार्यप्रणाली से नाराज महिलाओं ने सोमवार को तहसील पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। लाठी-डंडों से लैस सैकड़ों महिलाओं ने किसान नेत्री रीता सिंह के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में मार्च किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर दोषी लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं का आरोप है कि लेखपाल जांच में केवल खानापूर्ति करते हैं और उनकी रिपोर्ट के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि रानी का पुरवा गांव में हाल ही में एक गरीब परिवार का घर भीषण आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गया था। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जांच कर रिपोर्ट तो सौंप दी, लेकिन अब तक पीड़ित परिवार को कोई सहायता नहीं मिली। किसान नेत्री रीता सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार बेहद गरीब है और आग में सब कुछ स्वाहा हो गया, लेकिन सरकारी मुआवजा तक नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि लेखपाल न तो फोन उठाते हैं और न ही पीड़ितों की सुध लेते हैं। अगर जल्द ही लेखपालों की कार्यशैली में सुधार नहीं आया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। महिलाओं का यह भी कहना था कि सरकार की और से आपदा पीड़ितों को तत्काल सहायता देने का नियम है, लेकिन यहां जिम्मेदार अधिकारी ही लापरवाही बरत रहे हैं। ज्ञापन में लेखपालों के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें