फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Amethi: बकरीद की नमाज अकीदत और एहतराम के साथ सम्पन्न, नमाज के बाद गले मिलकर दी ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद

अमेठी जिले में शनिवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार पूरे अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह से ही नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग जुटे। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन व तरक्की की दुआ मांगी। अमेठी कस्बा स्थित जामा मस्जिद में विशेष सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज अदा की गई। पेश इमाम मौलाना साजिद रजा ने खुतबा देते हुए कुर्बानी के महत्व को बताया और देश में भाईचारे की दुआ की। नमाज के बाद कुर्बानी की रस्म अदा की गई। लोग अपने रिश्तेदारों व मित्रों को घर बुलाकर इस्तकबाल करते दिखे। मेहमानों का स्वागत सेवई से किया गया। शहर से लेकर गांवों तक पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। जामा मस्जिद, अन्य मस्जिदों और ईदगाहों के आस-पास पुलिस फोर्स की तैनाती रही, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो सका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें