आदि शक्ति पीठ मां अहोरवा भवानी धाम का आषाढ़ मेला लगा हुआ है। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु व दुकादार पहुंच रहे हैं। मेले में श्रद्धालु मां के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद सामान की खरीददारी कर रहे हैं। मंदिर प्रबंधक राजा भैया ने बताया कि विक्षिप्त लोग मां के दरबार में पहुंचते हैं तो उनका स्वास्थ्य सुधार होता है। वहीं मां के दरबार में सच्चे मन से कुछ मांगने पर मनौती जरूर पूरी होती है। मेला तो पूरे आषाढ़ माह का होता है, लेकिन सोमवार व शुक्रवार को भक्तों की भीड़ ज्यादा होती है।