फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अमेठी...रामलीला मैदान से आज, सनातन हिंदू एकता यात्रा का होगा शुभारंभ

आकाश द्विवेदी Updated Wed, 28 Jan 2026 06:18 PM IST

गौरीगंज स्थित रामलीला मैदान से बृहस्पतिवार को सनातन हिंदू एकता यात्रा का शुभारंभ होगा। यात्रा गौरीगंज से निकलकर मुसाफिरखाना और कुमारगंज मार्ग से होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। अयोध्या में सरयू स्नान और रामलला के दर्शन के बाद यात्रा का समापन किया जाएगा। यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आयोजन स्थल पर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। आयोजक वसंत तिवारी ने बताया कि यह यात्रा बाघेश्वरधाम पीठाधीश्वर की प्रेरणा से आयोजित की जा रही है। उद्देश्य सनातन विचारधारा से जुड़े लोगों को एक मंच पर जोड़ना और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करना है। आयोजकों का कहना है कि यात्रा का स्वरूप सामाजिक और धार्मिक है, जिसमें किसी भी प्रकार की राजनीतिक गतिविधि शामिल नहीं रहेगी। दीपू तिवारी ने बताया कि यात्रा में संत, समाजसेवी और जनप्रतिनिधि आमंत्रित किए गए हैं। यात्रा के माध्यम से सनातन परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। अनुमान है कि करीब एक हजार से अधिक लोग यात्रा में शामिल होंगे। प्रतिभागियों के ठहराव और भोजन की व्यवस्था पूर्व निर्धारित है। यात्रा के पहले दिन थौरी क्षेत्र के पास रात्रि विश्राम होगा। दूसरे दिन इनायतनगर में ठहराव तय किया गया है। तीसरे दिन यात्रा अयोध्या पहुंचेगी, जहां निषादराज विश्रामगृह में रात्रि विश्राम की व्यवस्था रहेगी। आयोजकों ने बताया कि यात्रा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें