फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : अमेठी...पीएफ न मिलने पर सफाई कर्मचारी धरने पर, बकाया राशि को लेकर नाराजगी

जायस नगर पालिका के सफाई कर्मचारी बुधवार सुबह से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि करीब पचास लाख रुपये का पीएफ अब तक खातों में नहीं आया है। कर्मचारियों ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए नाराजगी जताई। कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बबलू चौधरी के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने हाथों में झाड़ू लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। चौधरी ने कहा कि लंबे समय से पीएफ की राशि अटकी है। कई बार जानकारी देने के बाद भी समस्या जस की तस है। कर्मचारियों की मांग है कि बकाया राशि जल्द जारी की जाए। नगर पालिका अध्यक्ष मनीषा ने बताया कि पूरी रकम बैंक को भेज दी गई है। उनके अनुसार भुगतान में देरी बैंक की प्रक्रिया के कारण हो रही है। अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र ने भी यही बात दोहराई। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से पूरा काम पूरा हो चुका है। अब राशि जारी करना बैंक का काम है। उन्होंने कहा कि काम में बाधा डालने पर कार्रवाई की जा सकती है। धरने पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने कर्मचारियों से शांत रहने और बातचीत से समाधान निकालने की अपील की। कर्मचारियों ने कहा कि पीएफ मिलने तक धरना जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें