फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अमेठी में पिकअप से भिड़ने के बाद कार में लगी आग, मां-बेटा गंभीर

लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरौली गांव के पास सोमवार को एक कार आगे चल रही पिकअप से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गई। हादसे में कार सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके कुछ ही देर बाद कार में भीषण आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। जानकारी के अनुसार कार लखनऊ से सुल्तानपुर की ओर जा रही थी। धरौली गांव के पास पहुंचने पर कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही पिकअप से भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। हादसा देखकर पास के ढाबे पर मौजूद लोग मौके पर दौड़े। लोगों ने कार में फंसे नीता शुक्ला (48) पत्नी अजय शुक्ला और उनके पुत्र प्रथम शुक्ला को बाहर निकाला। दोनों गंभीर रूप से घायल थे। उन्हें सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायलों को बाहर निकालने के कुछ ही मिनट बाद कार से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में कार पूरी तरह जल गई। घटना के दौरान क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल रहा। सूचना मिलने पर मुसाफिरखाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुसाफिरखाना ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया कि कार लखनऊ से सुल्तानपुर की ओर जा रही थी। धरौली गांव के पास आगे चल रही पिकअप से टक्कर के बाद उसमें आग लग गई। हादसे में कार सवार मां-बेटा घायल हुए हैं। दोनों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सुल्तानपुर भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें