ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार के अवसर पर जगह-जगह धार्मिक आयोजन और भंडारे हुए। शहर के साथ ही ग्रामीण अंचलों में भी हनुमान जयंती मनाई गई। जगह-जगह शरबत और प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित हुए। सीएमओ आफिस, बीएसए आफिस में सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन हुआ। इसके साथ ही हनुमान तिराहा, फल मंडी, चौक बाजार सहित अन्य स्थानों पर भी प्रसाद वितरण कार्यक्रम देर शाम चलता रहा। संग्रामपुर रामगढ़ निवासी प्रदीप सिंह उर्फ कप्तान ने अपने प्रतिष्ठान पर सुंदरकांड पाठ कराया। इसके बाद हनुमान मंदिर में भोग अर्पित कर भंडारा शुरू हुआ। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। जामो में व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष प्रेम शंकर पांडेय की अगुवाई में सुंदरकांड पाठ संकीर्तन हुआ। हवन-पूजन के बाद लोगों ने श्री शंकर बूढ़े बाबा मंदिर पर घंटे का दान किया। वापस आकर पूरी एवं छोले का प्रसाद वितरित किया गया। वारिसगंज तिराहे पर मनोज कुमार पांडेय की टीम ने राहगीरों को शरबत पिलाया। भादर सड़क पर पप्पू पांडेय की अगुवाई में हलुआ पूरी वितरित की गई। कालिकन धाम में जिला पंचायत सदस्य अभय प्रताप सिंह, विकास सिंह, मनीष मिश्र, आशीष मिश्र, हंसराम सिंह, बृजेश मिश्र, राम सिंह और चंदन सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। जामो में इलेक्ट्रॉनिक गीतों के माध्यम से वातावरण भक्तिमय बना रहा। उमारमण राजकीय इंटर कॉलेज के सामने एक दुकान पर भी सुंदरकांड पाठ हुआ। कई स्थानों पर शरबत वितरण कार्यक्रम हुए। शाहगढ़ में अस्पताल तिराहा पर मंगलवार दोपहर शरबत और प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित हुए। मुसाफिरखाना-गौरीगंज हाईवे पर सैनिक स्कूल मोड़ के पास भी राहगीरों को शरबत वितरित हुआ। गरथोलिया स्थित बाबा धाम पर भी शरबत बांटा गया। भादर में यूको बैंक की ओर से प्रसाद व शरबत वितरित हुआ। इस कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक अमित यादव, मनोज तिवारी, बृजलाल अग्रहरि, सूरजदीन मौर्य, धैर्य तिवारी, राम जस चौरसिया, चंदू, मनोज शर्मा, बदलू कश्यप आदि उपस्थित रहे।