फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अमेठी में हवाई हमले से बचाव के लिए हुआ ब्लैकआउट मॉकड्रिल

आकाश द्विवेदी Updated Fri, 23 Jan 2026 06:37 PM IST

हवाई हमलों से बचाव के लिए शुक्रवार को अमेठी के गौरीगंज स्थित नवनिर्मित पुलिस लाइन में ब्लैकआउट मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सीआरपीएफ, पुलिस, होमगार्ड, स्वास्थ्य विभाग और पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया। मॉकड्रिल के दौरान पूरे जिले को तीन मिनट के लिए ब्लैकआउट कर दिया गया, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अभ्यास में यह दिखाया गया कि हवाई हमले की स्थिति में सुरक्षा बल और विभिन्न सरकारी विभाग कैसे प्रतिक्रिया देंगे। मॉकड्रिल के दौरान कई जगहों पर आग लगने की घटना को भी दर्शाया गया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत हरकत में आईं। एसडीआरएफ ने घायलों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया। गंभीर रूप से घायलों को एंबुलेंस द्वारा जिले के अस्पतालों में भेजा गया। अभ्यास के दौरान जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, सीडीओ सचिन कुमार सिंह, डीएसपी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अंशुमान सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। आपदा मित्र, सीआरपीएफ, पीआरडी और नगरपालिका के कर्मचारी भी इस मॉकड्रिल का हिस्सा थे। इस अभ्यास का उद्देश्य किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें