फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 3.55 करोड़ रुपये से बना आधुनिक एआईजी स्टाम्प कार्यालय शुरू, स्टांप एवं निबंधनमंत्री ने किया लोकार्पण

जिला मुख्यालय गौरीगंज में जगदीशवापुर 3.55 करोड़ रुपये से निर्मित आधुनिक एआईजी स्टाम्प कार्यालय सोमवार से शुरू हो गया। भवन का लोकार्पण स्टांप एवं निबंधन मंत्री रविंद्र जायसवाल ने पूजा-अर्चना के बाद किया।कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुईं और मंत्री का आभार जताया। नए कार्यालय के शुरू होने से जिले में स्टांप और रजिस्ट्री संबंधी कार्य आधुनिक और डिजिटल व्यवस्था के तहत संचालित होंगे। नए भवन में विभागीय कार्यों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। इससे अभिलेखों के रखरखाव के साथ रजिस्ट्री और स्टाम्प संबंधी सेवाओं के संचालन में भी सुविधा मिलेगी लोकार्पण समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, सदर विधायक राकेश प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी आदि अधिकारी मौजूद रहे। 2023 में मिला प्रस्ताव, अब मिला नया कार्यालय स्टांप एवं निबंधन मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि वर्ष 2023 में कार्यालय निर्माण का प्रस्ताव मिला था और 2024 में भूमि उपलब्ध होने के बाद निर्माण शुरू कराया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के प्रयासों से यह परियोजना पूरी हो सकी। उन्होंने घोषणा की कि भविष्य में अमेठी और मुसाफिरखाना में भी एआईजी स्टांप कार्यालय स्थापित किए जाएंगे, ताकि लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें