अमेठी जिले के थानाक्षेत्र जायस अन्तर्गत पूरे बक्शी में 15 वर्षीय आरेन्द्र का शव मिलने की सूचना पर अभियोग पंजीकृत कर नामित तीन आरोपियो को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने बयान दिया है।