फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : तेज रफ्तार वाहन से भिड़ी पिकअप, एक की मौत... दूसरे की हालत नाजुक

यूपी के अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पिकअप रविवार की तड़के तेज रफ्तार वाहन से भिड़ गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। जबकि परिचालक बुरी तरह घायल हो गया। घायल को यूपीडा कर्मियों ने एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। हादसा बाजार शुकुल थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइन स्टोन 68.5 भटमऊ गांव के समीप हुआ। यहां एक पिकअप कानपुर से छेना पाउडर लेकर आजमगढ़ जा रही थी। चालक आरिफ पुत्र पप्पू (26), निवासी थाना असीवन, जनपद उन्नाव गांव के ही लालजी पुत्र राजेंद्र शुक्ला (35) के साथ आजमगढ़ जा रहा था। भटमऊ गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक से भिड़ंत हो गई। यूपीडा कर्मियों द्वारा दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजार शुकुल पहुंचाया। इसमें चालक आरिफ को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि कंडक्टर लालजी का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें