यूपी के अमेठी में ससुराल में युवक की मौत पर बृहस्पतिवार को परिजन ने टांडा-बांदा हाईवे पर शव रखकर हंगामा किया। ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र की है। प्रदर्शन से गौरीगंज क्षेत्र में टांडा-बांदा हाईवे करीब दो घंटे जाम रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घरवालों को समझाया। कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन मानें। इसके बाद प्रदर्शन खत्म किया और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। पुलिस ने तहरीर मिलने पर केस दर्ज करने की बात कही है।