फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ एक्सप्रेस में ले जाए जा रहे थे प्रतिबंधित कछुए, निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने दबोचा तस्कर

अमेठी के जगदीशपुर में कुंभ एक्सप्रेस में प्रतिबंधित कछुओं की तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले आरपीएफ पोस्ट निहालगढ़ ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद दो बैगों से करीब 70 किलो वजन के चार प्रतिबंधित कछुए बरामद हुए। बैग खोलते ही मौके पर मौजूद अधिकारी और यात्री भी हैरान रह गए। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुल्तानपुर जिले के हनुमानगंज क्षेत्र के भैंसुवा गांव निवासी जय निवासी के रूप में हुई है। आरपीएफ को युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उसकी जांच की गई। बैगों के भीतर बड़े आकार के कछुए मिलने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कछुओं को कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में लिया। वन क्षेत्राधिकारी ज्योतिर्मय शुक्ला ने बताया कि बरामद सभी कछुए प्रतिबंधित प्रजाति ‘इंडियन सॉफ्ट शेल टारटल’ के हैं। इनका कुल वजन करीब 70 किलो है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ट्रेन से कछुओं को पश्चिम बंगाल ले जा रहा था। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि तस्करी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। लगातार सामने आ रहे मामलों ने रेलवे मार्ग से वन्यजीव तस्करी की आशंका बढ़ा दी है। गौरतलब है कि 11 अप्रैल 2026 को भी निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर चार लावारिस बैगों से 13 कछुए बरामद किए गए थे। बार-बार हो रही बरामदगी से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और रेलवे स्टेशन पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें