यूपी के अमेठी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पुतला फूंकने का प्रयास किया। इसको देखकर कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। उनके मध्य तीखी बहस हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। मामला मुसाफिरखाना कोतवाली के सामने का है।