फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के सामने दुकानदार ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह की कोशिश की

यूपी के अमेठी में पशुपालन विभाग की जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंचे राजस्व टीम के सामने शुक्रवार को दुकानदार ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। घटना से अफसरों में अफरातफरी मच गई। लेकिन, समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया। यह कार्रवाई अंतु मार्ग स्थित सरकारी भूमि पर की जा रही थी। इसकी शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में की गई थी। शिकायत पर नायब तहसीलदार प्रशांत कुमार और लेखपाल प्रभात सिंह की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने दुकान को हटवाने की प्रक्रिया शुरू की, तभी दुकानदार छोटई ने विरोध जताना शुरू कर दिया। दुकानदार का कहना है कि अन्य दुकानें भी भूमि सीमा में आती हैं। फिर भी कार्रवाई केवल उसके खिलाफ की जा रही है। पहले भी उसे नोटिस दिया गया था। कार्रवाई से आक्रोशित होकर युवक ने बोतल में भरा ज्वलनशील पदार्थ खुद पर डाल लिया। आग लगाने की चेतावनी देने लगा। एसडीएम आशीष कुमार ने बताया कि टीम नियमानुसार कार्य कर रही थी। युवक ने डर पैदा करने के लिए यह कदम उठाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सिंह ने बताया कि युवक को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि तरल किस प्रकार का था। युवक सुरक्षित है और उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें