फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Amethi: ट्रेलर को ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित बस सड़क किनारे पलटी

अमेठी जिले के जगदीशपुर इलाके में रविवार रात वाराणसी से लखनऊ जा रही अवध डिपो की बस ट्रेलर को ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी सवारियों को नीचे उतार लिया। हादसे में किसी प्रकार का जान माल का नुकसान नहीं हुआ। ड्राइवर को पैर में चोट लगी जिसे इलाज के लिए पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया। कमरौली थाना क्षेत्र के लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित इन्हौना बॉर्डर के पास का है जहां देर रात करीब 1 बजे अवध डिपो की जनरथ बस संख्या 4835 वाराणसी से लखनऊ जा रही थी। बस में 13 सवारियो के अलावा तीन बस स्टाफ मौजूद थे।बॉर्डर के पास बस ट्रेलर को ओवरटेक करने के चक्कर में नियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में पलट गई। गनीमत रही की बस के पलटने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही कमरौली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी सवारियों को बस से नीचे उतारा। ड्राइवर के पैर में चोट आने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया है।अन्य सवारियों को दूसरी बसों से उनके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें