अमेठी के जायस इलाके में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया जहां तेज रफ्तार स्कूल बस ने साइकिल सवार अधेड़ को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि अधेड़ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करने में जुट गई है। जायस कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर रोड स्थित गेंद तालाब के पास का है जहां पास के ही गांव का रहने वाला 55 वर्षीय हेतराम साइकिल से अपने खेत जा रहा था। हेतराम अभी सड़क पर पहुंचा ही था कि पीछे से आई तेज रफ्तार स्कूल बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि साइकिल सवार काफी दूर जाकर गिरा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जायस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए एम्बुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। अधेड़ की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।