फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Amethi: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला होमगार्ड का शव

ishwar ashish Updated Thu, 03 Apr 2025 01:49 PM IST

अमेठी के नवीन कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एसडीएम के सरकारी आवास पर तैनात होमगार्ड का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल के साक्ष्यों को इकट्ठा किया है। मृतक पिछले दो दिनों से गौरीगंज तहसील के न्यायिक एसडीएम मो असलम के आवास पर तैनात था। होमगार्ड की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित कलेक्ट्रेट परिसर एसडीएम के आवास बने हुए है। इसी में गौरीगंज के न्यायिक एसडीएम मो असलम का आवास भी है। एसडीएम के आवास पर गौरीगंज थाना क्षेत्र के पनियार के रहने वाले राज किशोर (56) एक तरीख से तैनात थे। रोज की तरह देर रात करीब 9 बजे राज किशोर ड्यूटी पर पहुंचे। बृहस्पतिवार सुबह एसडीएम के साथ रहने वाला व्यक्ति कमरे में पहुंचा तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें