अमेठी जिले के जायस इलाके में मंगलवार देर रात शॉर्ट सर्किट से रेडीमेड और जूते की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं जिसके बाद दो घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से दोनों दुकानो का लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। जायस थाना क्षेत्र के कस्बे में मोहम्मद कासिम की गोल्ड फैशन के नाम से रेडीमेड कपड़े की दुकान है। उसके बगल मुमताज शू हाउस की दुकान है। देर रात दोनों दुकानों में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। पास में ही मुमताज का घर था जिसके बाद कासिम को फोन पर जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे दोनों दुकानदारों ने घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ ही फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं जिसके बाद करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से दोनों दुकानों का लगभग 18 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक कासिम ने कहा कि फायर ब्रिगेड को तत्काल सूचना दी गई लेकिन फायर ब्रिगेड करीब दो घंटे देरी से आई तब तक दोनों दुकान जलकर राख हो गए थे। करीब 18 लाख रुपये का रेडीमेड सामान और करीब तीन लाख रुपए के जूते जलकर राख हो गए। इंस्पेक्टर रवि सिंह ने बताया कि सूचना के बाद दमकलकर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया है। शार्ट सर्किट से आग लगने की जानकारी मिली है यदि कोई तहरीर मिलती है तो कार्यवाही की जायेगी।