फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Amethi: पशु कर्मचारियों पर सांड हुआ हमलावर, कर्मचारियों ने ईंटे के चट्टे पर चढ़कर बचाई अपनी जान

अमेठी जिले के संग्रामपुर थानाक्षेत्र में सांड के हमले में बुजुर्ग की मौत के बाद उसे पकड़े गांव पहुंची टीम पर भी सांड हमलावर हो गया। टीम में शामिल कर्मचारियों ने ईंटे के चट्टे पर चढ़कर अपनी जान बचाई। मामले से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संग्रामपुर थाने के सरैया कनू गांव निवासी बल्लू (65) पर रविवार को घर के पास टहल रहे सांड ने हमला कर दिया। शोर सुनकर एकत्र हुए ग्रामीणों ने सांड़ को भगाते हुए घायल बल्लू को सीएचसी संग्रामपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बल्लू की मौत की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ शिव पूजन भारती ने आनन फानन में टीम गठित की। ग्राम पंचायत सचिव प्रवीण त्रिपाठी, राजस्व, पशुचिकित्सालय और सफाईकर्मी पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। टीम व ग्रामीणों ने लाठी डंडा लेकर हिंसक निराश्रित गोवंश को पकड़ने का प्रयास किय लेकिन उसको पकड़ने में कामयाब नहीं हो सके। सोमवार को पकड़ने की कोशिश में जुट कर्मचारियों पर सांड हमलावर हो गया। किसी तरह कर्मचारियों ने ईंटे के चट्टे पर चढ़कर अपनी जान बचाई। सांड के कर्मचारियों पर हमले की कोशिश से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीवीओ सोम प्रकाश तिवारी ने बताया कि सांड को काबू में करने की कोशिश चल रही है। वन विभाग से भी सहयोग मांगा गया है। जल्द ही सांड को पकड़कर आश्रय केंद्र में संरक्षित किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें