फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Amethi: महिला किसानों ने किया प्रर्दशन, नहरों में पानी छोड़ने की मांग की

खेती के सीजन में नहरों में पानी न होने से किसानों की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार को किसान नेत्री के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला किसानों ने सिंचाई ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करते हुए अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग को पत्र सौंप कर जल्द से जल्द नहरो में पानी छोड़ने की मांग की। तीन दिन के अंदर पानी न छोड़ने पर किसानों ने उग्र प्रदर्शन की चेतवानी भी दी। इस समय किसानों द्वारा गेहूं की फसल को लगा दिया गया है अब गेहूं की फसल में पानी की आवश्यकता है। ऐसे में नहर में पानी न होने से गेहूं की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए आज महिला किसान नेत्री रीता सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों ने सिंचाई विभाग के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करते हुए अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड 41 को जापान सौंप कर जल्द से जल्द पानी छोड़ने की मांग की। किसान नेत्री रीता सिंह ने कहा कि फसल तैयार हो चुकी है लेकिन नहरों में पानी नहीं है। आज ज्ञापन दिया गया है जिसके बाद अधिकारियों ने कहा है कि तीन-चार दिन के अंदर पानी आ जाएगा। अगर तीन-चार दिन के अंदर नहरों में पानी नहीं आता है तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा और और हम लोग धरना देते हुए कार्यालय में ही बैठ जाएंगे। अधिकारियों ने कहा कि मिल्कीपुर के लिए पानी छोड़ा गया है अब चुनाव वहां है तो अमेठी के किसानों का इससे क्या मतलब अमेठी में जल्द से जल्द पानी छोड़ा जाए नहीं तो किसान बड़े प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें