फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Amethi: कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, सर्द हवाओं से कांपा जनमानस, घरों में दुबके लोग

अमेठी जिले में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण ठंड के बाद कोहरे का सितम भी शुरू हो गया। आज सुबह से पूरे जिले में छाए भीषण कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम हो गई। कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है और गाड़ियां रेंगते हुए नजर आ रही हैं। फिलहाल भीषण ठंड और कोहरे की वजह से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो चुका है। अमेठी में पिछले कई दिनों से भीषण ठंड पड़ रही लेकिन कोहरा न होने की वजह से लोगों को आवागमन में असुविधा नही हो रही थी लेकिन आज सुबह से अचानक मौसम पूरी तरह से बदल गया और ठंड के साथ ही कोहरे के सितम भी शुरू हो गया। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम हो गई है वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग चुका है। वाहन चालक फाग लाइट के सहारे धीरे धीरे अपने गंतत्व की ओर जा रहे है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं ठंड और कोहरे की वजह से लोग अपने घरों में दुबकने में मजबूर हो गए है। भीषण ठंड और कोहरे से हरी सब्जियों को फायदा मिलेगा। भीषण ठंड की वजह से सड़कों पर सन्नाटा छा गया है और इक्का दुक्का लोग ही सड़कों पर नजर आ रहे है या फिर जिन्हें बहुत जरूरी है वही सड़को पर नजर आ रहे है। भीषण ठंड की वजह से शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की दुकानें भी अभी बंद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें