फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Amethi: ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर लगाया जाम, पुलिस समझाने का कर रही प्रयास

पीपरपुर इलाके में बुधवार सुबह पेड़ से लड़के युवक का समय मिलने के मामले से नाराज परिजन आक्रोशित हो गए पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही पीपरपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन नहीं माने। पीपरपुर थाना क्षेत्र के मल्लेपुर गांव का जहां के रहने वाला 38 वर्षीय शिव प्रकाश कोरी पुत्र हेमई पास के गांव में स्थित भट्टे पर मुंशी का काम करता था। देर शाम शिव प्रकाश का कहीं लापता हो गया। परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे लेकिन उसका पता नहीं चला। बुधवार सुबह पड़ोस के गांव में युवक का रस्सी के सहारे पेड़ पर लटका शव मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों मौके पर पहुंचे और पुलिया को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव घर पहुंचा तो परिजन आक्रोशित हो गए और शव को दुर्गापुर अमेठी मार्ग पर पूरे बरियारशाह गांव के पास सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने ही पपीपरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं है। पुलिस द्वारा उच्च अधिकारियों को भी मामले की सूचना दे दी गई जिसके बाद अमेठी सीओ मनोज मिश्रा मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। परिजनों का आरोप है युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें