फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Amethi: बाजार शुकुल में पलटा अनियंत्रित खाली कांच की शीशी लदा कंटेनर

ishwar ashish Updated Fri, 14 Feb 2025 11:40 AM IST

फिरोजाबाद से गुवाहाटी कांच की खाली बोतल लेकर जा रहा कंटेनर क्षेत्र के बाजार शुकुल इन्हौना रोड पर स्थित बाबा ताल के पास बृहस्पतिवार की रात अनियंत्रित होकर पेड़ व ओएमसी का पोल तोड़ते हुए सड़क के नीचे पलट गया। कंटेनर इन्हौना से बाजार शुकुल की ओर जा रहा था। हादसे के बाद चालक व खलासी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टूटे पेड़ व पोल को सड़क से हटवाकर रास्ता बहाल करा दिया है। थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने बताया कि कंटेनर पलटने के संबंध में कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। मिलने पर जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें