अमेठी जिले के परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार से लिखित परीक्षा शुरू हो गई है। परीक्षा के दौरान बच्चों को कॉपी तो उपलब्ध करा दी गई, लेकिन प्रश्न उन्हें ब्लैक बोर्ड से नकल करना पड़ा। ऐसे में सबसे पहले कॉपी में प्रश्न लिखे गए, बाद में जवाब की बारी आई। प्रश्नों की संख्या ब्लैक बोर्ड पर एक बार में नहीं पूरी हुई तो आधा लिखाकर मिटाया गया, उसके बाद दोबारा लिखा गया। वहीं कुछ विद्यालयों में दो ब्लैक बोर्ड पर प्रश्न लिखे गए। कुछ जगहों पर प्रश्न बोल कर भी लिखाए गए।