फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Amethi: 100 दिनो का चलेगा सघन क्षय रोगी खोजी अभियान, 3 हजार 472 मरीज हैं क्षय रोग से संक्रमित

अमेठी जनपद को टीवी मुक्त बनाने के लिए एक बेहतर प्रयास जनपद में किया जा रहा है। जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में टीवी जागरूकता और नियंत्रण को लेकर जिलाधिकारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कि आपको बता दें की 100 दिनों तक लगातार सघन क्षय रोगी खोजी अभियान चलाया जाएगा। जनपद के अलग-अलग विभागों के साथ मिलकर स्वास्थ्य विभाग इस अभियान को चलाकर जनपद को टीवी मुक्त बनाने में योगदान देगा। कलेक्ट्रेट सभागार में इस अभियान कोलेकर जिलाधिकारी ने कहा की जनपद में इसका व्यापक प्रचार हो जो क्षय रोग से संक्रमित मरीज हैं। उन्हें स्वस्थ करना हमारा प्रयास है। इस अभियान को हम सब 8 दिसंबर से 24 मार्च तक चलाएंगे। इस अभियान के अंतर्गत हम सब दो चरणों में चलाएंगे पहले हम हाई रिस्क वाले मरीजों को इस अभियान में खोजेंगे। इसके साथ ही दूसरा हम विभागों के साथ मिलकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को चिन्हित कर उन्हें जागरूक करने के साथ-साथ अगर वह संक्रमित है तो उन्हें स्वस्थ करना हमारा उद्देश्य होगा। निष्क्षय मित्र करेंगे मरीजों को जागरूक जनपद में टीवी मरीजों को जल्द से जल्द स्वस्थ किया जा सके इसके लिए अलग अलग लोगों को स्वेच्छा से निष्क्षय मित्र बनाया जा रहा है निष्क्षय मित्र गांव गांव जाकर लोगों को टीवी मरीजों को जागरूक करेंगे और कबड्डी समय-समय पर दवा ले रहे हैं और फिर उनका स्वास्थ्य कैसा है इन सब के बारे में भी पूरी मॉनिटरिंग निश्चय मित्र करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें