फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी: राहुल,अखिलेश व छात्रों के समर्थन में कांग्रेस,सपा का प्रदर्शन

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और छात्रों के साथ हुई कथित अभद्रता के विरोध में मंगलवार देर शाम जिले में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता अंबेडकर प्रतिमा के सामने धरने पर बैठे, जबकि सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राम उदित यादव के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि राहुल गांधी के साथ किया गया व्यवहार लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत है। विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि बुधवार को भी विरोध कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि छात्रों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ की गई कार्रवाई निंदनीय है। लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वालों के खिलाफ की गई कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि इस तरह की कार्रवाई जारी रही तो पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी। प्रदर्शन के दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें