फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी: प्राथमिक स्कूलों में शुरू हुईं वार्षिक परीक्षाएं, लिखित के साथ बच्चों ने दिया मौखिक इम्तहान

सवाल नहीं हल कर पाई तो सुनाया सात का पहाड़ा - लिखित में पेपर आया सरल, सभी प्रश्नों को किया हल - एक से पांच तक हुई मौखिक तो छह से आठ तक हुई लिखित परीक्षा - जिले के 1573 परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत हैं 1.32 लाख बच्चे, चल रही वार्षिक परीक्षा अमेठी सिटी। जिले के 1573 परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत 1.32 लाख बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई हैं। पहले दिन कक्षा एक से पांच के सभी विषयों की मौखिक तो कक्षा छह से आठ तक पहली पाली में गिृह शिल्प व कृषि विज्ञान की लिखित परीक्षा हुई। मौखिक परीक्षा में बच्चों ने बताया कि सवाल नहीं हल कर पाए तो सात का पहाड़ा सुनाया। वहीं लिखित परीक्षा में बच्चों ने बताया कि पेपर सरल आया है, जो पाठ्यक्रम पढ़ाया गया है वहीं आया है। सभी प्रश्नों को आसानी से हल कर दिया। गौरीगंज के कंपोजिट मॉडल विद्यालय परिसर में 11:40 मिनट पर बच्चों की परीक्षा चल रही है। कक्षा एक से पांच तक के बच्चों की मौखिक परीक्षा में शिक्षक विषयों से संबंधित सवाल पूंछ कर उनका आंकलन कर रहे थे। कक्षा चार की छात्रा स्वर्रा ने बताया कि आज हिंदी, अंग्रेजी, गणित, संस्कृत और नैतिक शिक्षा की परीक्षा होनी है। नैतिक शिक्षा और गणित की परीक्षा हुई। गुरुजी ने सवाल पूछा और पहाड़ा सुनाने को कहा। कक्षा पांच के अभिनव ने बताया कि सवाल पूछा सही उत्तर बताने पर गुरुजी ने उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें