फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में सपाइयों ने आरक्षण में अनियमितताओं का लगाया आरोप, चलाएंगे अभियान

अमेठी में गौरीगंज स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में शुक्रवार को पार्टी नेताओं ने प्रदेश सरकार पर आरक्षण व्यवस्था के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) वर्ग के आरक्षण नियमों का पालन नहीं किया गया। इससे बड़ी संख्या में अभ्यर्थी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी की ओर से वर्ष 2019 से 2026 तक आयोजित 22 भर्ती परीक्षाओं का अध्ययन किया गया है। अध्ययन में पीडीए वर्ग के लिए आरक्षित पदों को लेकर अनियमितताएं सामने आई हैं। उनका कहना था कि आरक्षण संविधान प्रदत्त व्यवस्था है, जिसका उद्देश्य वंचित और पिछड़े वर्गों को अवसर प्रदान करना है, लेकिन सरकार ने इस व्यवस्था को कमजोर करने का काम किया है। राम उदित यादव ने वर्ष 2018 की 69 हजार शिक्षक भर्ती का उल्लेख करते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण से जुड़ी विसंगतियों के कारण हजारों अभ्यर्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह मामला आज भी युवाओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर "संविधान बचाओ, आरक्षण बचाओ" अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचकर लोगों को आरक्षण से जुड़े मुद्दों की जानकारी देंगे और पार्टी की ओर से तैयार सामग्री वितरित करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पीडीए आरक्षण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। इस मौके पर मनीराम वर्मा, पार्टी प्रवक्ता राजेश मिश्र, गुंजन सिंह, दीपू तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें