फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में समाधान दिवस में छलका लोगों का दर्द, कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 05 Jul 2025 06:27 PM IST

अमेठी में शनिवार को चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें फरियादियों की लंबी कतार देखने को मिली। अमेठी तहसील में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की शिकायत डीएम संजय चौहान के समक्ष की गई। वहीं अन्य तहसीलों में भी मारपीट, पुलिस कार्रवाई न होने और जबरन खेत कब्जा जैसे मामलों में लोगों ने अपनी व्यथा सुनाई। अमेठी तहसील में डीएम के साथ एसपी अपर्णा रजत कोशिक ने भी शिकायतों की सुनवाई की। गौरीगंज में एडीएम न्यायिक अनिल चतुर्वेदी, तिलोई में सीडीओ सूरज पटेल और मुसाफिरखाना में एडीएम अर्पित गुप्त मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें