फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई कार, युवक की मौत... चालक घायल

यूपी के अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह आशीषपुर गांव के समीप भीषण हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार डिजायर कार, ट्रक से टकरा गई। हादसे में पवन उपाध्याय (30) निवासी मुखलिसपुर, कप्तानगंज, आजमगढ़ की मौत हो गई। जबकि, कार चालक अजय सिंह (35) निवासी दिनौली ठकुरन, थाना असंद्रा, बाराबंकी गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि पवन जीआरएफ परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उनके पिता अजय उपाध्याय, जो आजमगढ़ दीवानी में अधिवक्ता हैं। पवन शुक्रवार को लखनऊ कोचिंग के सिलसिले में गया था। शनिवार देर रात वह एक कार बुक करके घर लौट रहा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें