फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अमेठी में माइनर की पटरी कटी, गांव में घुसा पानी... सड़कें व फसलें जलमग्न

अमेठी में सिंचाई विभाग की लापरवाही से रविवार को ठंड में मुसाफिरखाना क्षेत्र के गुन्नौर गांव में उमामिश्र पुर गांव के ग्रामीणों व किसानों की परेशानी बढ़ गई है। गांव से गुजरने वाली माइनर में पानी आते ही पटरी कट गई। पटरी कटने से सीवान में सहित गांव में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। ग्रामीण पटरी बांध फसल सहित अपने मकान को बचाने को जुटे है। सूचना के बाद जिम्मेदारों के मौके पर नहीं पहुंचे से ग्रामीणों में आक्रोश है। सिंचाई खंड की ओर से मुसाफिरखाना क्षेत्र के गुन्नौर गांव में उमामिश्रपुर गांव से कादू नाला को जाने वाली माइनर में शुक्रवार रात धोबी बाग के पास पानी की आपूर्ति शुरू करवाई गई। पानी की आपूर्ति होते ही पानी के बहाव में पटरी कट गई। पटरी कटते ही माइनर का पानी पहले सीवान इसके बाद गांव की तरफ प्रवेश करने लगे। रविवार सुबह ग्रामीण सोकर उठे तो गांव से गुजरने वाले मार्ग सहित सीवान में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आने लगा। गांव में ठंउ के बीच ठंड में बाढ़ जैसे हालात देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने मामले की सूचना सिंचाई विभाग को सूचित करते हुए पटरी बांधन की कोशिश शुरू कर दी। मानइर का पानी से कई लोगों के मकान टापू बन गए है। ग्रामीण अपने मकान व फसल की बचाने की कोशिश में जुटे है। माइनर की पटरी के आसपास की करीब 200 बीघा फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई। किसानों ने बताया कि पानी से खेतों में बोई गई गेहूं, चना मटर, सरसों, आलू समेत अन्य फसलें पानी में डूब गई हैं। किसानों का आरोप है कि सिल्ट सफाई का कार्य सही ढंग से नहीं कराने के कारण कटान हुई है। सूचना के बाद जिम्मेदारों के मौके पर नहीं पहुंचे से ग्रामीणों व किसानो में आक्रोश है। एक्सईएन मनीष रंजन ने बताया कि माइनर पटरी कटने की सूचना मिली है। टीम को मौके पर भेजा गया है। माइनर में पानी आपूर्ति बंद करवाते हुए मरम्मत कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें