फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अमेठी में खेत गए किसान पर धारदार हथियारों व लाठियों से जानलेवा हमला, अस्पताल में मौत

अमेठी सिटी के जामो इलाके में रविवार की देर शाम मारपीट के बाद सोमवार सुबह खेल गए किसान पर दबंगों ने फिर जानलेवा हमला कर दिया। लाठी डंडों व धारदार हथियारोंसे पीटकर दबंगों ने अधेड़ किसान को मरणासन्न कर दिया और भाग निकले। जख्मी अधेड़ की जिला अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की बेटी गोली मारने का भी आरोप लगा रही है। जामो थाना क्षेत्र के पूरे मंगल गांव निवासी किसान रामगोपाल (50) का गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद के दौरान रविवार की देर शाम मारपीट हो गई। लोगों ने बीच बचाव करके मामले को रफादफा कर दिया लेकिन सोमवार की सुबह जब रामगोपाल अपने खेत पर गया तो विपक्षी सोनू, संजय, प्रकाश, संदीप, रवि और सुगन्ने लाठी डंडे और धारदार हथियार से लैस होकर वहां पहुंच गए। इन लोगों ने रामगोपाल पर जानलेवा हमला कर दिया। रामगोपाल को मरणासन्न कर हमलावर भाग निकले। जानकारी होने पर परिजन पहुंचे और रामगोपाल को जामो सीएचसी पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की बेटी ने गोली मारने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने छह नामजद व एक अज्ञात पर हत्या का प्रयास का केस दर्ज किया है। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि कल शाम को शराब के नशे में दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। आज सुबह रामगोपाल पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले को लेकर छह नामजद व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। रामगोपाल की मौत होने के बाद अब जांच कर धाराएं बढ़ाई जाएंगी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें