फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में जैविक खेती से नई पहचान बना रहे किसान हारित सिंह

अमेठी के मुसाफिरखाना क्षेत्र के पूरे पहलवान गौतमपुर गांव निवासी किसान हारित सिंह जैविक पद्धति अपनाकर पारंपरिक खेती को नई दिशा दे रहे हैं। वे बिना रासायनिक उर्वरक और कीटनाशकों के विभिन्न फसलों का उत्पादन कर रहे हैं। अन्य किसान भी उनसे प्रेरित होकर इस पद्धति को अपना रहे हैं। किसान हारित सिंह की जिंदगी एक फिल्म डॉक्यूमेंट्री ने बदल दी। वह बताते हैं कि वह टीवी पर केरल में होने वाली काजू की खेती पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म देख रहे थे। उस समय उस फार्म पर इंडोसल्फान नामक दवा का छिड़काव हवाई विधि से किया जा रहा था। हालांकि कि इस दवा को बैन कर दिया गया है। लेकिन यह बहुत हानिकारक है। बताया कि तभी से जैविक खेती करने की ठानी। वर्ष 2017 में डॉ. आंबेडकर विवि. में डॉ. पालेकर के संरक्षण में जैविक खेती पर सात दिनों की ट्रेनिंग ली। उसके बाद से जैविक खेती की शुरुआत की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें