फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में घर व पंडालों में विराजीं मां दुर्गा, जयकारों से गूंजा क्षेत्र; मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

यूपी के अमेठी में शारदीय नवरात्र का शुभारंभ सोमवार को भक्तिमय माहौल के साथ हुआ। तड़के पहर से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालु पहुंचने लगे। 4.00 बजे से मंदिरों में घंटा-घड़ियाल और मां के जयकारे गूंजने लगे। लोगों ने विधि-विधान के साथ कलश स्थापित कर दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। उपवास रखने वालों ने मां के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की आराधना कर सुख, शांति व समृद्धि की प्रार्थना की। जिले के प्रमुख शक्तिपीठों में सुबह से ही दर्शनार्थियों का सैलाब उमड़ पड़ा। संग्रामपुर स्थित कालिकन धाम, गौरीगंज का दुर्गन भवानी धाम, अहोरवा भवानी मंदिर, हिंगलाज माता धाम, माता मवई धाम और देवीपाटन सहित अन्य मंदिरों में भक्तों की कतारें लगी रहीं। ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाकर मां दुर्गा की प्रतिमाएं विराजमान की गईं। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी भी सतर्क दिखे। गौरीगंज क्षेत्र के गौरीपुर व पहाड़गंज सहित कई स्थानों पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर नेत्र पूजन और सामूहिक आरती का आयोजन हुआ। कुछ पंडालों में सप्तमी तिथि को प्रतिमा स्थापना की तैयारी चल रही है। भवनशाहपुर स्थित दुर्गन भवानी धाम पर श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ पूजा-अर्चना की। अहोरवा भवानी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। यहां माता की महिमा का गुणगान करते हुए भक्तों ने मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। ग्रामीण इलाकों में पहले दिन कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु गोमती नदी से पवित्र जल लेकर पंडालों तक पहुंचे। जगह-जगह भक्तों ने कलश का स्वागत किया। गांव-गांव में जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें